नोहर,30 दिसम्बर। अमरसिंह ब्रांच के रेगुलेशन के साथ छेड़छाड़ के नही करने की मांग को लेकर किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति अमरसिंह ब्रांच भाखड़ा नोहर-भादरा के बैनर तले किसानों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उपस्थित किसानों ने प्रदर्शन करते हुए अमरसिंह ब्रांच के रेगुलेशन के साथ छेड़छाड़ नही करने की मांग की। इसके बाद बाद किसानों ने इस मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि अमरसिंह ब्रांच में पिछलें 22 वर्षो से 15 दिन 355 क्यूसैक पानी चलता था। उसके बाद 15 दिन बंद रहती थी। लेकिन अब अमरसिंह ब्रांच 7 दिन चलेगी और 15 दिन बंद रहेगी। जिससे फसलें पूर्णतया बर्बाद हो जायेगी तथा पेयजल की समस्या भी होगी। इसलिए पूराना रेगुलेशन जारी रखा जाये। किसानों ने बताया कि भाखड़ा बांध में पानी उपलब्धता 2018 के मुकाबले वर्तमान में अच्छी है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते हरियाणा सरकार द्वारा रेगुलेशन में गड़बड़ी कि जा रही है। किसानों ने बताया कि अमरसिंह ब्रांच को जो वर्तमान में सिंचाई पानी मिल रहा है। उसको पूरे 15 दिन चलाया जाये। नही तो क्षेत्र कि किसान आन्दोलन करने को मजबूर होगें। इस मौके पर शेरसिंह, मोहनलाल, नरेश कुमार, रणजीत, गिरधारी, हेतराम, राजेन्द्र सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

