जरुतमद लोगो के लिये शुरूआत हुई सेवा केंद्र की

नोहर,31 दिसम्बर।  स्थानीय भारत माता आश्रम में जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा साधना संस्थान द्वारा सेवा केंद्र का शुभारंभ समाज सेवी व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत किया गया । इस सेवा प्रकल्प द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को रजाई, गर्म कपड़े ,कम्बल, कोट, वस्त्र व भोजन सामग्री संग्रह एवम वितरण का कार्य किया जायेगा । इस अवसर पर बहुत से दानदाताओं ने रजाई कोट एवम कपड़े भेंट किए। आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत ने इस सेवा प्रकल्प की जानकारी दी व सेवा कार्य का महत्व बताते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का भाव हर व्यक्ति के मन में होना चाहिए। इस अवसर पर सेवा क्षेत्र में लगे समाज सेवकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ,वैद्य सतपाल शर्मा , डॉ. शिवराज भारतीय, पवन जाखड़, हनुमान बेनीवाल ,बजरंग स्वामी, राजू सरावगी ,राजेश स्वामी ,विनोद गोल्याण, किशन चाचाण ,मुरली छिंपा, वेद प्रकाश शर्मा ,राकेश नागल, जे.के. वर्मा ,कुंदन सोनी,सोहन लाल पारीक, हरीश उज्जैनिया, जय प्रकाश स्वामी सहित अनेक सेवाभावी लोग उपस्थित थे।