नोहर, 7 दिसम्बर। लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय जोधपुर में व्याख्याता के पद कार्यरत नोहर निवासी सुमन कंकर को टांटिया विश्वविद्यालय श्री गंगानगर में डॉक्टरेट ऑफ फिलोसोफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। सुमन कंकर ने ‘उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की पर्यावरण जागरूकता व सूचना तकनीकी के प्रति अभिवृति का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर शौधकार्य श्री गंगानगर टीचर्स ट्रैनिग पी.जी. कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. संगीता अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में पूर्ण किया। विदित्त रहे कि सुमन कंकर केवीएसएस के सेवानिवृत व्यवस्थापक अशोक कंकर की पुत्रवधु है।

