जन्मशताब्दी दिसव मनाया गया

नोहर,19 दिसम्बर। दानवीर सेठ स्वर्गीय गौरीशंकर बिहानी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती नर्बदा देवी बिहानी का 100वां जन्मदिवस जन्मशताब्दी दिवस के रूप में  मनाया गया। शनिवार को उनके निवास स्थान बिहानी निवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर उपस्थित जनों ने स्व. नर्बदा देवी बिहाणी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ,आरएमआरएस सदस्य हनुमान प्रसाद व्यास ,एडवोकेट के.एल. मित्रुका, संयुक्त  व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी , पूर्व पार्षद मुकेश मिश्रा , प्रदीप पुरोहित, जयप्रकास अग्रवाल, प्रदीप सेवग , सुनील राठी , सत्यप्रकाश जोशी, महावीर व्यास, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने उनके स्व. नर्बदा देवी बिहाणी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूरदर्शी और उदारमना व्यक्तित्व वाली महिला बताया। उन्होंने स्व. नर्बदा देवी बिहाणी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए कहा कि  श्रीमती बिहानी की प्रेरणा से स्वर्गीय गौरीशंकर बिहानी परिवार ने सदैव नोहर के विकासकार्यो को प्राथमिकता के साथ करवाया । उनके मार्गदर्शन में नोहर नागरिकों को शिक्षा , चिकित्सा , सडक़ ,पेयजल,  खेलकूद , गौसेवा आदि अनेक क्षेत्रों में मूलभूत  सुविधाये मिली । विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर के विकास में बिहाणी परिवार के दिये योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी ने कहा कि श्रीमती नर्बदा देवी बिहानी एक धर्मपरायण एवं दीन दुखियों के प्रति  सेवा भाव रखने वाली महिला थी। जो  नोहर के विकास कार्यो में सदैव रुचि रखती थी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. नर्बदा देवी कि दूरदर्शी सोच ऐसी थी कि उन्होंने वर्षो पूर्व क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाते हुए  महाविद्यालय का निर्माण करवाया जोकि  जिले के एक मात्र पहला सरकारी महाविद्यालय था। इसके अलावा मिशन सौ बैड के नेतृत्व सवेरा सेवा संस्थान ,महिला अनाथ आश्रम व झुग्गी झोपडिय़ों में निवास करने वाले जरूरतमंद लोगों को खाना परोसा गया। मिशन सौ बेड के सरंक्षक हनुमान प्रसाद व्यास व अध्यक्ष एडवोकेट के .एल .मित्रुका ने सवेरा सेवा संस्थान , महिला अनाथ आश्रम आदि स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया ।
फोटो केप्शन- जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए