नोहर,25 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर स्माईल कार्यक्रम व गृहकार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर शर्मा ने क्षेत्र के गांव परलीका के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, 19 एनटीआर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर रणवीर शर्मा ने विद्यालयों में ऑनलाईन शिक्षण व्यवस्था की जांच कर बच्चों को दिये जाने वाले गृहकार्यो व पोर्टफॉलियों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके प्रधानाचार्य शंकरलाल वर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।



