विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी का नोहर पहुंचने पर विप्र बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 नोहर,25 दिसम्बर।  विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी का यहां नोहर पहुंचने पर विप्र बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


यहां श्रीब्राहम्ण संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में आचार्य सुधीर शास्त्री के सान्निध्य में भगवान परशुराम की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कि गई।  इस मौके पर सुनील तिवाड़ी का राजस्थानी साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विप्र सेना के राजस्थान अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र शर्मा,जयपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सांगानेर अध्यक्ष रामबाबू व्यास का भी साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने विप्र सेना द्वारा देश में किये जा रहे रचनात्मक कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।


उन्होंने बताया कि विप्र सेना का राजस्थान के अलावा देश के विभिन्न राज्यों तक गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी में विप्र सेना का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज के युवाओं को आर्थिक व राजनैतिक रूप से मजबूत बनाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जसाना के बहुचर्चित पवन व्यास हत्याकांड का खुलासा नही होने पर रौष जताया। इस अवसर पर विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने संगठन की ओर से श्री ब्राहम्ण संस्कृत महाविद्यालय में 51 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।


अन्य वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल देते हुए संगठन को ही शक्ति बताया। इस मौके पर ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया, ब्राहम्ण नव युवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश तिवाड़ी, जगदीश शर्मा, हरिकिशन पांडिया, प्रभु शर्मा, मालचंद पांडिया, तेज कुमार शर्मा, पारीक सभा के अध्यक्ष रमेश खटोतिया, राकेश दीक्षित, जादूगर त्रिकाल, मुकेश मिश्रा, पवन सांखी, सुशील शर्मा, एडवोकेट सुभाष शर्मा, बिहारीलाल चौमवाल, राकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश पांडिया, ओम जोशी, नरेन्द्र तिवाड़ी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।