भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा किया गया विजेताओं का सम्मान

भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा किया गया विजेताओं का सम्मान

भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा आयोजित ऑनलाइन  बधाई संदेश प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर  आयोजित किया गया था। प्रतिभागी विजेताओं को संगठन की तरफ से शुद्ध चांदी का सिक्का एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी से भी तीन विजेता रहे। जिनके लिए केन्द्रीय कार्यालय  द्वारा उन्हें चांदी का सिक्का एवं प्रमाण पत्र भिजवाया गया।
     सिलीगुड़ी शाखा द्वारा एसएफ रोड स्थित कार्यालय में समारोह का आयोजन कर विजेताओं को तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं इनाम द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं अरुनांशु शर्मा , श्री मति ऋतु गर्ग एवं रूपा शुब्बा। कार्यक्रम में उपस्थित रहे संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी ऋतू गर्ग,सिलिगुड़ी शाखा प्रधान रविंद्र कुमार हवेलिया, सचिव प्रेम गोयल ,कोषाध्यक्ष शिवकुमार मोर एवं सुनील सिंघल, हनुमान डालमिया, इंदु गोयल, मीता शर्मा, डोली जयसवाल ,अरुणांशु शर्मा, रूपा  संगठन ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारत माता का स्नेहिल आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे और सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस को  राष्ट्रीयपर्व के रूप में मनाने की परंपरा के लिए प्रेरित करें। संगठन प्रभारी ऋतु गर्ग ने बताया कि संगठन आगामी 26 दिसंबर को बाल बलिदान दिवस के रूप में मनाने के लिए भी तैयारी कर रहा है।