फरवरी-मार्च में स्टेट टीम की बैठक से पूर्व नियोजन बैठक का आयोजन

जोधपुर यूथ विंग की बैठक का आयोजन

फरवरी-मार्च में स्टेट टीम की बैठक से पूर्व नियोजन बैठक का आयोजन

ऑल इंडिया पारीक महासभा, यूथ विंग, जोधपुर की रविवार को राईकाबाग स्थित पारीक भवन छात्रावास में मीटिंग का आयोजन किया गया । यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जोशी बंगलुरू से प्राप्त निर्देशानुसार यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष लवजीत पारीक ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए आगामी फरवरी या मार्च के महीने में किसी एक रविवार को जोधपुर शहर में यूथ विंग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिलाध्यक्ष एवं उनकी जिला कार्यकारिणी के दो सक्रिय सदस्यों के साथ एक 2018 में जयपुर में आयोजित मंथन सदृश एक कार्यक्रम के आयोजन की पूर्व योजना हेतु मीटिंग का आयोजन रखा गया । इस बार यह कार्यक्रम जोधपुर में किया जाएगा ।यूथ विंग के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पारीक ने बताया कि बीकानेर में हुए पारीक प्रीमियर लीग -3 के कोरोना संक्रमण के कारण यूथ विंग, राजस्थान अभी तक कोई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाई है । आगामी जनवरी 2021 में वैक्सीनशन के कार्य के प्रारम्भ होने के पश्चात हम प्रदेश कार्यकारिणी की एक मीटिंग का आयोजन जोधपुर में करने की योजना बना रहे है, जिसमें पारीक समाज के यूथ के सामाजिक उत्थान से सम्बंधित सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी । बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी यश पारीक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र पारीक मेलावास, जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र पुरोहित, जिला महामंत्री राजेन्द्र पारीक एंकर, ऋतुराज पारीक एवं धर्मेश पारीक उपस्थित रहे ।