नोहर, पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद अब सबकी नजरे आज होने वाले पंचायत समिति प्रधान के चुनाव पर टिकी हुई है।
कोन बनेगा प्रधान इसको लेकर दिनभर चर्चाए जौरो पर रही। उधर बुधवार को प्रशासन ने भी गुरूवार को होने वाले प्रधान पद के चुनाव कि तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम श्वेता कोचर ने पंचायत समिति में जाकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रधान पद के मतदान के दौरान पंचायत समिति के बाहर बैरिकेट्स लगाये गये बैरिकेट्स सहित विभिन्न व्यवस्थाओं देखी। प्रधान पद के होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी नोहर द्वारा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।
प्रधान पद के उम्मीदवार गुरूवार को सुबह 10 से 11 बजे तक नामाकंन पत्र प्रस्तुत कर सकेगें। 11.30 बजे नामाकंन पत्रों कि जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापिस लिये जा सकेगें। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। 5 बजे बाद मतगणना होगी। नोहर पंचायत समिति में 27 ब्लॉक है।