महाराजा सुरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया

 नोहर,25 दिसम्बर।  यहां जाट समाज भवन में शौर्य व पराक्रम के धनी अजेय महाराजा सुरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया।




इस मौके पर वक्ताओं ने महाराजा सुरजमल के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शौर्य व पराक्रम का धनी बताया। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दुत्व सुरज के नाम से प्रख्यात महाराजा सुरजमल हिन्दु संस्कृति के महान संरक्षक थे। वक्ताओं ने महाराजा सुरजमल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर आम सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि जाट समाज भवन की दूसरी मंजिल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा तीसरी मंजिल के वंचित कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिये जायेगें। इस मौके पर अध्यक्ष सुल्तान सहारण, रतिराम सहु, कृष्णलाल सहारण,  मेहरचंद कस्वां, देवीलाल सहु,  सुल्तानसिंह कस्वां, रामकुमार बैनीवाल, दौलतराम ढुकिया, हंसराज बैनीवाल, रामस्वरूप माचरा,  लक्ष्मीचंद पंचार,  रूपराम घिंटाला, च्यानणराम कड़वासरा, अमरसिंह सहारण, अमरसिंह सहु,  मोहनलाल सहारण, सतपाल तेतरवाल आदि उपस्थित थे।