श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) केंद्र सरकार की और से लागू किए गए कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 20 दिनों से दिल्ली में जारी है हर दिन किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
दूसरी ओर किसान संगठनों के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन किया व धरना लगाया।किसानों ने नए कृषि कानून को किसान विरोधी बताया व कानून को वापस लेने की मांग की। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए हजारों किसान जमा हो गए।किसान नेताओं ने सम्बोधन में आरोप लगाया की केंद्र सरकार ने जो नए कृषि कानून लागू किए हैं
वह किसान को उनकी कृषि भूमि से बेदखल कर सकते हैं।इस कारण किसानों को मजबूती से एकजुट रहकर आंदोलन को जारी रखना होगा।जिला मुख्यालय पर जिस तरह से किसानों ने धरना लगाया व उसमे अपार जनसमूह देखने को मिला।इससे किसानों ने एक बड़ा संदेश दिया है जो दूर तक गया है।