नोहर,19 दिसम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार खत्री द्वारा सिस्को वैबेक्स मीटिंग एप के माध्यम से एक ऑन लाईन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित उपकारागृह नोहर के बंदियों को एसीजेएम नरेन्द्र कुमार खत्री ने नालसा, मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों हेतु नि:शुल्क विधिक सेवाए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने रालसा द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के तहत बंदियों को उनके प्रकरण में नि:शुल्क पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाने के बारे में विस्तार से बताया तथा इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 तथा बंदियों को उपकारागृह की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की और उन्होंने कोरोना महामारी के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने हेतु प्रेरित किया और इसके संबंध में जेल प्रशासन का सहयोग करने हेतु कहा। एसीजेएम नरेन्द्र कुमार खत्री ने बंदियों को अपने प्रकरणों के संबंध में सजग रहते हुए अपने विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। इस ऑनलाईन शिविर में 63 बंदी सिस्को वैबेक्स एप से जुड़े।

