नेकी की दीवार जरूरतमंदों के लिए मदद गार साबित हो रही है
नोहर रेलव स्टेशन पर शुरू की गई नेकी की दीवार जरूरतमंदों के लिए मदद गार साबित हो रही है। सेवाभावी लोग इस नेकी की दीवार पर जरूरतमंदों की सेवार्थ गर्म कपड़े, अन्य जरूरत का सामान आदि रख रहे हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद बेहिचक अपनी आवश्यकता के अनुसार इस नेकी की दीवार से अपनी जरूरत की चीजें ले जाएं। हरि भूमि कल्या ण सेवा समिती फेफाना के सौजन्य से संचालित की जा रही इस नेकी की दीवार थीम जसके पास ज्यादा हो वह देकर जाए, जिसे जरूरत हो वह लेकर जाएं रखी गई है। इसमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नेकी दीवार से कोई भी जरूरतमंद अपनी इच्छा के अनुसार अपनी जरूरत का सामान ले जा सकता है। इससे उसे कि सी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि यह दीवार उनकी मदद के लिए भी बनाई गई है।
इस दीवार की देखरेख आस-पास के दुकानदारों सहित गणेश यात्रा सर्वि स द्वारा रखी जा रही है। लोग अपने घरों से पुराने कपड़े, जूते, स्वे टर, शॉल, कम्बल , जुराब सहित विभिन्न चीजें इस दीवार पर रखकर जाते हैं। ताकि जरूरतमंद व्यक्ति यहां से ले जाएं। इस सर्दी के मौसम में यह नेकी की दीवार बि ना कि सी दिखावे व फोटो बाजी के जरूरतमंदों के लिए विशेष मददगार साबित हो रही हे



