नोहर,14 दिसम्बर। बार संघ नोहर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय अध्यक्ष के होने वाले चुनावों की घोषणा कर दी गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुरेश कुमार गोदारा व एडडवोकेट गोवर्धनदास रोधा ने बताया कि वर्ष 2021 के लिए बार संघ नोहर के विभिन्न पदो के लिए होने वाले चुनावों का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। जिसमें मतदाता सूची का प्रकाशन 15 दिसम्बर सांय 4 बजे किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपतिया व उनका निस्तारण 16 दिसम्बर सांय 3 बजे तक किया जाएगा।
मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 16 दिसम्बर सांय 4 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामाकंन 17 दिसम्बर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक व नामाकंन पत्रों की जांच इसी दिन सांय 4 बजे एवं नाम वापसी का समय सांय 5 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत बाद प्रत्याशियों की घोषणा कि जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो 19 दिसम्बर शनिवार को सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक चुनाव व इसके तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।



