नोहर 14 दिसंबर | किसान सबर्ष समिति रासंलाना वितरिका टेल के बैनर तले रामसिंहपुरा माइनर पर चल रहा आमरण अनशन सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रहा पूर्व धोषित कार्यक्रमानुसार धरना स्थल पर नोहर जपपुर मार्ग पर चक्का जाम किया गया चकाजाम स्थल पर टेल से प्रभावित गांव के सेंकडो किसान जुटे ।
चक्काजाम चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लम्बा जाम लग गया पूर्व विधायक अभियेक मटेरिया, पं.स प्रधान सोहन ढील ,पं.स सदस्य कामरेड मैगेज चौधरी एवं भाजपा नेता काशीराम गोदारा सहित अनेक नेता किसानो की मांग का समर्थन करते हुए किसानों के चक्काजाम में डटे रहे धरना स्थल पर महंत कमलाई नाथ की अध्यक्षता में महापंचायत आयोजित की गई महापंचायत में वक्ताओं ने सिंचाई विभाग की अकष्मिता व् सिंचाई पानी-चारों से साठडांट का आरोप लगाया वक्तओ ने कहा की कड़ाके की ठण्ड में खुले आसमान के नीचे पिछले पन्द्रह दिन अनशन के वित् जाने के बावजूद भी सरकार व प्रशासन एवं सिंचाई विभाग सुध नहीं ले रहा जिस पर किसानो ने आक्रोश व्यक्त किया भारतीय किसान तहसील अध्यक्ष श्योपत गोदारा, विनोद लारा, राजेश नैण, राजेश बेनीवाल किसान आमरण अनशन पर और बैठे । महापंचामत को पूर्व विधायक, अभिषेक मटोरिया, पं.स प्रधान सोहन ढील , भाजपा नेता काशीराम गोदारा, पं.स.सदस्य कामरेड मैगेज चौधरी , माकपा सचिव सुरेश स्वामी , दलीपसिंह तेतरवाल, पूर्व सदस्य करनेल सहारण, पूर्व पं. स. सदस्य सत्यम वर्मा , अमित गोदारा, एडवोकेट हेमराज , सरपंच शांतिदेव बेनिवाल, रामगोपाल सहु , पूर्व पं.स. सदस्य मोतीराम शर्मा, कुलदीप सहु , पूर्व सरपंच राजाराम , सुभाष , सरपंच आत्मप्रकाश बरोड, कमलेश,मनीराम, मांगेराम जाखड़, कनीराम ,महेंद्र साहरण आदी ने सबोधित किया। पुलिस उप निरीक्षीक लालचंद मय पुलिस जाब्ता मौजूद रहे ।


