पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई

नोहर,23 दिसम्बर। यहां जाट समाज भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थितजनों ने चौधरी चरणसिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हेें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी चरणसिंह के व्यक्तिव  व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। इस मौके पर चौधरी चरणसिंह चौक निर्माण का प्रस्ताव पारित कर नगर पालिका ई.ओं से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया । ताकि शीघ्र चौक निर्माण के लिए आवंटन हो सके तथा चौधरी चरणसिंह की मूर्ति स्थापित की जा सके। इस मौके पर केन्द्र सरकार द्वारा पारित कानूनों का विरोध करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानून जो भंडारण सीमा समाप्त करने, मंडियों को खत्म करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित है ये किसान विरोधी है।  अनुबंध खेती से किसानों को अपनी भूमि जाने का डर है अत: ये तीनों कृषि कानून वापस लिये जाये। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।


इस मौके पर टोनी जाखड़ ललाना दिखनादा ने जाट समाज भवन में अपनी माता श्रीमती रमाकोरी की स्मृति में इक्कावन हजार रुपये की लागत का वाटर कूलर देने की घोषणा की।  इस मौके पर अध्यक्ष सुल्तान सहारण, दलीप सिहाग, मेहरचंद बिजारणीया, लक्ष्मीचंद पंचार, जीतमल बैनीवाल, च्यानणराम कड़वासरा, अनिल कड़वासरा, रामस्वरूप माचरा, दलीप बैनीवाल, कृष्णलाल सहारण, देवीलाल सहु, रामकुमार सहु, अमरसिंह सहु,  हंसराज बैनीवाल, मोहनलाल सहारण, रूपराम घिंटाला, बलवंत कड़वासरा, मेहरचंद कस्वां, सतपाल तेतरवाल आदि उपस्थित थे। अंत में 25 दिसम्बर सुबह साढ़े दस बजे जाट समाज भवन में महाराजा सुरजमल का बलिदान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।