नोहर,23 दिसम्बर। निकटवर्ती गांव सोनड़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किशोरी शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक व माध्यमिक, उच्च माध्यमिक कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। इस शैक्षिक मेले कि प्रभारी व्याख्याता सीमा सोनी व सह प्रभारी गीता चौधरी रही। निर्णायक मंडल में प्राध्यापक किसनाराम ,पंकज शर्मा व अरविंद कुमार शामिल थे। इस किशोरी मेले में विद्यार्थियों ने भाषा, विज्ञान ,गणित, व सामाजिक परिप्रेक्ष्य की अनेक प्रस्तुतियां दी । सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य डॉ.शिवराज भारतीय ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में सृजनात्मकता का विकास होता है। अध्यापिका संतोष गोदारा ने विद्यार्थियों को मास्क निर्माण संबंधी गतिविधि से अवगत कराया।

