ग्राम विकास अधिकारी राकेश दीक्षित ने भेंट कि घास काटने कि मशीन

सोनड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में ग्राम विकास अधिकारी राकेश दीक्षित द्वारा घास काटने कि मशीन भेंट कि 


 नोहर, 3 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव सोनड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में ग्राम विकास अधिकारी राकेश दीक्षित द्वारा घास काटने कि मशीन भेंट कि गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.शिवराज भारतीय ने बतलाया के कोरोना काल के दौरान विद्यालय में हॉकी खिलाडिय़ों व स्टाफ के सहयोग से तीन लोन विकसित किए गए। इनमें दूब व विभिन्न प्रकार के फूलदार व छायादार पौधे भी लगाए गए। इससे पूर्वं संदीप डूडी, बलवान बैनीवाल व रमेश गोदारा ने विद्यालय में  ट्री गार्ड का सहयोग दिया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार लालर ,रामचंद्र गोदारा, लालचंद छिंपा ,मोहर सिंह लालर व पर्यावरण प्रभारी किशन लाल , अरविंद कुमार, जुगल किशोर,शारीरिक शिक्षक समुद्र सिंह, रामकुमार देहडु, दयाराम लालर,सीताराम लालर,दयाराम भांभू आदि उपस्थित थे।