किसान कि बेटी ने गोल्ड मैडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया
नोहर, 3 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव फेफाना के किसान कि बेटी ने गोल्ड मैडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाडौती कोटा में प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला वर्चुअल दीक्षांत समारोह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति व राज्यपाल ने 135 विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपाधियां प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए। इस दौरान किसान राजेंद्र चारण की बेटी रेनू को स्नातक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। छात्रा रेनू ने उक्त स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र के साथ-साथ जिले का नाम रौशन किया है।
छात्रा रेनू कि इस उपलब्धि पर गांव फेफाना के ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोगो ने खुशी जताई है। बिटिया कि इस उपलब्धि पर दादी शिरौ देवी, पिता राजेंद्र चारण व माता इंद्रा देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि रेनू ने परिवार के साथ-साथ गांव का मान बढ़ाया है। छात्रा रेनू ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों के कुशल मागदर्शन व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। रेनू का चार महिने पहले कृषि विभाग में सुपरवाईजर के पद नौकरी मिली है। रेनू ने बताया कि उसका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है।




