विधायक ने वार्ड नं. 18 में 27 लाख 72 हजार कि लागत से बनने वाली सीसी सडक़ व इसी वार्ड में 20 लाख कि लागत से बनने वाली इंटरलॉक सडक़ के कार्य का शुभारंभ किया
नोहर, 3 दिसम्बर। कस्बें का कोई वार्ड विकास से अछुता नही रहेगा। कस्बें के वार्डो में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। यह बात विधायक अमित चाचाण ने गुरूवार को कस्बें के वार्ड नं. 18 में दो अलग-अलग बनने वाली सडक़ों के कार्य के शुभारंभ के अवसर पर कही। विधायक ने वार्ड नं. 18 में 27 लाख 72 हजार कि लागत से बनने वाली सीसी सडक़ व इसी वार्ड में 20 लाख कि लागत से बनने वाली इंटरलॉक सडक़ के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि विकास ही उनका मुख्य ध्येय है। विकास के कार्यो में धन कि कमी को आड़े नही आने दिया जाएगा।
इस मौके पर नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, राधेश्याम जोईया, प्रदीप स्वामी, नियामत अली, पूर्णराम, इकबाल, पंकज स्वामी, जाफर, आमीन खां, महावीर गोठड़ीवाल, कुंदनलाल, यासीन खां, बीरबलराम, राजेश, काशीराम, मुरारी पारीक, अब्दुल सतार सहित वार्डवासी उपस्थित थे। विदित्त रहे कि कस्बें के विभिन्न वार्डो में सडक़ों का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। विभिन्न वार्डो में सडक़ो का निर्माण होने से कस्बें का सौन्दर्यकरण तो बढ़ेगा ही साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।




