शुक्रवार को लीला धर्मशाला में केयर स्पोर्ट सेन्टर में पोजिटीव वुमेन नेटर्वक राजस्थान के द्वारा विश्वं एडस दिवस के उपलक्ष में आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें सबसे पहले मां सरस्ववती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित किया तथा HIV/AIDS रेड रिबन पर मोमबतिया जला कर HIV/AIDS से संक्रमितों को श्रधांजलि दी गई इसके बाद भीमराज ढुढाढा- सामाजिक कार्यकर्ता दवारा विश्व एडस दिवस मनाये जाने के संबंध में जानकारी दी व योजनाओं के सम्बधित जानकारी दी गयी। साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उचित दुरी व मास्क् व सेनेटाइजर के उपयोग का भी ध्यान रखा गया व मास्क ही बचाव के सम्बनन्ध में बताया गया , इस अवसर पर विहान कार्यक्रम के हनुमानगढ़ आउटरीच कार्यकर्त्ता गुरमेल सिंह ने मोजूद लोगो को एच्,आई .वी के संक्रमण के बारे में जागरूक किया , क्योकि जागरूकता के बिना एच्,आई .वी./एड्स की रोकथाम संभव नहीं है | उन्होंने बताया की एचआईवी चार तरीको से फैलता है :-
• एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध से |
• एचआईवी संक्रमित रक्त एंव रक्त उत्पाद के उपयोग से |
• एचआईवी संक्रमित सुइयों व सिरिंजो के इस्तेमाल से |
• एचआईवी संक्रमित माता से उसके शिशु को प्रसव से पहले, उसके दौरान और स्तनपान के दौरान प्रेषित हो सकता है|
एच्,आई .वी./एड्स का बचाव ही उपचार है हमे अपने साथी के प्रति वफादार रहना चाइये, उचित परिवार नियोजन साधनों का प्रयोग करना चाहिए साथ ही समय –समय पर अपनी एच्.आई.वी. की जाँच करवानी चाइये , विहान कार्यक्रम की गंगानगर आउटरीच कार्यकर्ता अनीता द्वारा बताया गया की बहुत से भ्रम और भ्रांतियों के कारण ही एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति दुर्व्यवहार का शिकार हो जाता है जबकि साथ बैठने से, साथ खाने से, हाथ मिलाने से, मच्छर काटने से, साथ कार्य करने से, साथ खेलने से, एक ही शोचालय का प्रयोग करने से एचआईवी नही फैलता है | अत: एच्,आई .वी से संक्रमित व्यक्ति के साथ कोई भी भेदभाव ना करे और बेहतर इलाज और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की और अग्रसर करे | उक्तस अवसर पर सीएससी से हनुमत परियोजना समनवयक, मन्दीप पीयर काउन्सकलर एवं एआरटी से सुमन योगी एवं विधा देवी भी उपस्थित थे ।

