नोहर,21 दिसम्बर। स्वायत्त शासन विभाग एवं नगर पालिका नोहर, हनुमानगढ़ एनयूएलएम के तहत यहां रामलीला बाड़ी के समीप संचालित एमएसएमई कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन विधायक अमित चाचाण ने किया। इस मौके पर केन्द्र के संचालक एल.एन. शास्त्री ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण के तहत कम्प्यूटर टेली अकाऊंट एक्जेक्यूटिव तथा अस्सिटेण्ड फैशन डिजानयर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर श्रवण तंवर, उप प्रधान रामकुमार सैनी, मुकेश मिश्रा, नियामत अली, प्रदीप सेवग, सुभाष सहारण, श्यामसुन्दर सैनी, आदि उपस्थित थे।

