नोहर,21 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव रायसिंहपुरा (दलपतपुरा) में वीर डिफेंस एकेडमी नोहर की ओर से कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना करते हुए गांव में 1600 मीटर व 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत कमलाई नाथ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिनिधि कनीराम बैनीवाल,पूर्व सरपंच राजाराम बैनीवाल, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मनीराम सहारण, मनोज सहारण , विक्रम बैनीवाल, ओमप्रकाश मोयल,डीपी सहू, विनोद बैनीवाल, हितू भोगराना,मुकेश भोभिया, प्रेम शर्मा, सोनू बैनीवाल आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में लडक़ों में प्रथम स्थान योगेश साहवा, द्वितीय स्थान जगसीर गंधेली, तृतीय स्थान मंदीप भोगराना ने हासिल किया। लड़कियों में शहीद कमल कुमार की बहन प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही द्वितीय स्थान साक्षी दरियापुर,तृतीय स्थान मुक्ता मैहरवाला ने हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

