नोहर,21 दिसम्बर। रासलाना वितरिका संघर्ष समिति टेल के बैनर तले रायसिंहपुरा गांव में किसानों का पिछलें 22 दिनों से चल रहा आन्दोलन सोमवार को समाप्त हो गया। विधायक अमित चाचाण की मध्यस्ता व अधिकारियों से हुई वात्र्ता के बाद किसानों ने आन्दोलन समाप्ति की घोषणा की। विधायक अमित चाचाण ने अनशन पर बैठे किसानों को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। अनशन स्थल पर अधिकारियों ने किसानों कि मांगो पर बिन्दुवार चर्चा की। जिसके बाद सहमति बनने के उपरांत आन्दोलन समाप्त किया गया। टेल पर पूरा पानी पहुंचाने का सिंचाई अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया। वात्र्ता में किलाबंदी-चकबंदी का कार्य शीघ्र पूरा करवाने, नहर व माईनर कि सिल्ट सफाई करवाने, सिंचाई पानी चोरी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, पानी चोरी कि चिहिन्त किये गये पॉईन्ट्स को हटाने, सी ग्रुप रेगुलेशन से नथवानिया माईनर को आगामी रेगुलेशन की बैठक में हटाने, ए,बी, व सी तीनों ग्रु्रपों को निरंतर बीच में बिना बंदी के चलाने, अधूरे पड़े खाळो का निर्माण करवाने, मोघो को डिजायन के अनुसार सही करवाने, नहर व माईनरो से अतिक्रमण हटाकर वृक्षारोपण करने आदि मांगो पर सहमति बनी। वात्र्ता में डीआईजी स्टाम्प कैलाश शर्मा, सिंचाई विभाग के एसी महेन्द्र कुलहरि, शिवचरण रेगर, विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, भाजपा नेता काशीराम गोदारा, समिति के अध्यक्ष कृष्णलाल सहारण, सरपंच शांति देवी बैनीवाल, कुलदीप सहु, महंत कमलाई नाथ, राजाराम बैनीवाल, विनोद जांगिड़, शैलेन्द्र बैनीवाल, जगदीश गोदारा, एडवोकेट हंसराज बैनीवाल सहित समिति के पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे। विदित्त रहे कि पिछलें 22 दिनों से सात किसान आमरण अनशन पर बैठे हुये थे। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को पूरा सिंचाई पानी मिले। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। सिंचाई पानी चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की काम के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही सहन नही कि जाएगी। उनकी जबावदेही तय कि जाएगी। सिंचाई पानी चोरी के चिन्हित किये गये पॉईन्ट्स को प्राथमिकता से हटाया जाएगा।

