सिधमुख सिंचाई प्रणाली के रेगुलेशन की बैठक नोहर विधायक अमित चाचाण ने लगाई अधिकारियों को फटकार बोले संसाधनों के अभाव की दुहाई देकर जिमेदारी से बचने का प्रयास सफल नही होने देंगे
नोहर सिधमुख सिंचाई प्रणाली के रेगुलेशन की बैठक उपखण्ड कार्यालय नोहर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायण दान चारण की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में नोहर विधायक अमित चाचाण , सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया , भादरा विधायक बलवान पुनिया उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर , प्रधान पंचायत समिति नोहर सोहन ढिल , उप प्रधान भादरा बलवान फगेड़िया तहसीलदार , पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी , अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग , किसान संघर्ष समिति रासलाना वितरिका के प्रतिनिधि , सिधमुख में चल रहे आंदोलन के प्रतिनिधियों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों सहित अनेक किसान उपस्थित रहे ।
बैठक में सादुलपुर विधायक कृष्णा पुनिया और नोहर विधायक अमित चाचाण ने सिंचाई पानी की हो रही चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की । विधायक बलवान पुनिया ने कहा कि प्रसाशन की बदइंतजामी के कारण पानी चोरी पर अंकुश नही लग पा रहा ।
नोहर विधायक अमित चाचाण ने लगाई अधिकारियों को फटकार बोले संसाधनों के अभाव की दुहाई देकर जिमेदारी से बचने का प्रयास सफल नही होने देंगे
विधायक चाचाण ने जोर देकर कहा कि नहरों से पानी चोरी होने के कारण नोहर क्षेत्र के किसान सिंचाई पानी से वंचित रहते है विधायक ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए पानी चोरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही । विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त सिंचाई पानी मिले इसके लिए मेने खुद केम्प लगाकर निगरानी की लेकिन बाद में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण हाल बद से बदतर हो गए अब ऐसा नही चलने दिया जाएगा । विधायक ने दो टूक कहा की सिंचाई पानी की चोरी रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं इसके लिए संसाधनों की व्यवस्था करवाई जाएगी ।
सादुलपुर विधायक बोली खुद करूंगी निगरानी
सादुलपुर विधायक कृष्णा पुनिया ने कहा कि सिधमुख क्षेत्र में पानी के लिए पिछले 65 दिनों से लोग आंदोलन पर बैठे हुए है जो शर्म की बात है । विधायक कृष्णा पुनिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पानी चोरी पर प्रभावी अंकुश नही लगेगा क्षेत्र के लोगो को पानी नही मिलेगा । विधायक ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी रेगुलेशन में हमारे क्षेत्र में पर्याप्त पानी पहुंचना चाहिए इसके लिए में खुद नहरों पर गस्त करूंगी ।
विधायक कृष्णा पूनिया ने पर्याप्त पानी नही मिलने पर गहरी नाराजगी जताई और हरहाल में पानी उपलब्ध करवाने की बात कही । विधायक ने कहा की किसानों की पीड़ा समझकर उनका हल करना जनप्रतिनिधियों के धर्म है इस धर्म के पालन के लिए अगर मुझे नहरों पर गस्त भी लगानी पड़ी तो में तैयार हूँ ।
विधायक कृष्णा पूनिया ने अधिकारियों को चेताया कि उनके हिस्से का पानी उन्हें हल हाल में चाहिए इसके लिए प्रसाशन अभी से कमर कस ले ।
नोहर प्रधान सोहन ढिल ने पानी चोरो पर नकेल कसने की लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाने की मांग रखी ।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के कर्मियों की मिलीभगत के कारण नहरों से पानी चोरी होता है ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए । बैठक में पानी चोरी के 27 पॉइंटो को नष्ट करने की मांग छाई रही जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोग इन स्थानों से सरेआम पानी चोरी करते है इन स्थानों को जेसीबी की सहायता से नष्ट कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए बैठक में जनप्रतिनिधियों ने तीनों ग्रुपो में नियमित पानी चलाने की बात रखी ।
किसानों ने सुनाई खरी खरी
आज पूरी बैठक में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई । रासलाना वितरिका सँघर्ष समिति क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि कृष्ण सहारण ने बैठक में स्प्ष्ट आरोप लगाया कि राजनेताओ और अधिकारियों की शह के कारण पानी चोरो के हौसले बुलंद है । किसान नेताओ ने स्प्ष्ट शब्दो मे कहा कि जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नही होती हमारा आंदोलन जारी रहेगा ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायण दान चारण ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सिंचाई पानी की चोरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने , रेगुलेशन के दौरान नहरों की मॉनिटरिंग करने एंव पानी चोरी करने वालो के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए । पूरी बैठक में रेगुलेशन को लेकर चर्चा चलती रही लेकिन सहमति नही बन पाई । आज की बैठक मुख्यता पानी चोरी का मुद्दा ही छाया रहा ।








