किसानों का अनशन 17 वे दिन भी जारी

नोहर,16 दिसम्बर। रासलाना वितरिका संघर्ष समिति टेल के बैनर तले टेल तक पूरा सिंचाई पानी देने सहित विभिन्न मांगो को लेकर चलाया जा रहा है आन्दोलन निरंतर जारी है। किसानों द्वारा रायसिंहपुरा माईनर पर शुरू किया गया आमरण अनशन बुधवार को 17वें दिन भी प्रवेश कर गया। बुधवार को आमरण अनशन स्थल पर हुई बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रेगुलेशन कमेटी कि बैठक में रासलाना वितरिका में सी ग्रुप का रेगुलेशन रीपीट नही किया गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। उधर प्रशासन द्वारा 17 दिसम्बर को रेगुलेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। वही आमरण अनशन पर बैठे तीन किसानों को मंगलवार को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बुधवार को चिकित्सालय से छुट्टी मिलने पर उन्होंने पुन: आमरण अनशन शुरू कर दिया। बुधवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह सुड्डा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आन्दोलन का समर्थन किया। वही संघर्ष समिति ने विधायक अमित चाचाण द्वारा समस्याओं के संबंध में किये जा रहे प्रयासों कि सराहना की। समिति के अध्यक्ष कृष्ण सहारण ने बताया कि सिंचाई पानी नही मिलने तक आन्दोलन जारी रहेगा। वही पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर समस्या के संबंध में अवगत कराया।