दो नये 33 केवी जीएसएस का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला द्वारा किया जाएगा।

 नोहर,17 दिसम्बर। क्षेत्र के बिरकाली व भावलदेसर गांव में बने  दो नये 33 केवी जीएसएस का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला द्वारा किया जाएगा।


इसके अलावा नोहर के रिकों क्षेत्र में बनने वाले जीएसएस का शिलान्यास भी किया जाएगा। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उक्त उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम में नोहर विधायक अमित चाचाण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारिया पूर्ण करली गई है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि बिरकाली व भावलदेसर में जीएसएस बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को विधुत आपूर्ति को लेकर सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि नोहर के रिको क्षेत्र में लम्बे समय से अलग से जीएसएस स्थापित करने कि मांग कि जा रही थी। जो अब पूरी हुई है। रिको में जीएसएस स्थापित होने से उद्योगों को सुविधा होगी।