ब्लॉक स्तरीय आत्मना ऑनलाईन प्रशिक्षण शिविर

नोहर 16 दिसंबर।  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  दलीप कुमार पारीक द्वारा समग्र शिक्षा द्वाराआयोजित ब्लॉक स्तरीय आत्मना ऑनलाईन प्रशिक्षण शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  दलीप कुमार पारीक ने  एम.टी द्वारा करवाए जा रहे ऑनलाईन ऐप के माध्यम से विद्यालयों में उपस्थित अध्यापिकाओं द्वारा लिए जा रहे ऑनलाईन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया एवं शत प्रतिशत उपस्थिति को देखते एम टी. व समस्ता संभागियों की सराहना की। शिविर प्रभारी  जयदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि नोहर  ब्लॉक ने राजकीय विद्यालयों में 128 अध्यापिकाओं का लक्ष्य आत्मरक्षा ऑनलाईन प्रशिक्षण हेतु दिया गया था जिनमें से कुछ अध्यापिकाएं अवकाश पर होने के कारण से 113 अध्यापिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जिनके लिए 08 एमटी. प्रतिनियुक्त किए गए हैं। बिहानी स्टेडियम में एमटी द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया जा रहा है और विद्यालयों में उपस्थित 113 अध्यापिकाओं द्वारा यह प्रशिक्षण ऑनलाईन लिया जारहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती अनीशा, कमलेश, विमला, भानमती, अनीता कुमारी व रेखारानी को प्रतिनियुक्त किया गया है।