किसानो अनशन तीसरे दिन भी रहा जारी

 नोहर 2 दिसंबर।  किसान संघर्ष  समिति रासलाना वितरिका टेल के नेतृत्व में  रायसिंहपुरा माइनर पर  चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानो अनशन तीसरे दिन भी रहा जारी 


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आमरण अनशन स्थल पर महंत  कमलाईनाथ की अध्यक्षता में किसान महापंचायत आयोजित की गई।सभा में बोलतेव हुए  वक्ताओं ने प्रशासन व सिंचाई विभाग एवं सरकार पर हठधमिता का आरोप लगाया | चक्काजाम करने व 11  किसानों द्वारा आमरण अनशन पर तीन दिन होने के बावजूद भी सक्षम अधिकारी द्वारा सुध नहीं  ली गई। वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुये सिंचाई पानी चोरों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगती होने का आरोप लगाया किसान  हापंचामत के बाद  नोहर एक्सईन पिसी गुप्ता अनशन स्थल पर किसानों से वार्ता करने पहुचे परन्तु उन्होने सिंचाई पानी-चोरी रोकने एवं टेल पर पानी पहुंचाने में असमर्थता जताई।

उन्होने अनशन स्थल पर किप्तानों के सामने अपने कार्यकाल में टेल पर आज तक कभी भी सिंचाई पानी न पहुंचने की बात स्वीकारी किसान महापंचायत अध्यक्ष कृष्ण सहारण, सरपंच शौति देवी बेनिवाल, कुलदोष पूर्व सरपंच रामकुमार सहारण, काशीराम दूकिया, एडवोकेट हंसराज बेनिवाला भारतीय किसान तहसील अध्यक्ष श्योपत गोदारा, रामगोपाल सहु , कुलदीप सहु , महेन्द्रसिंह शेखावत, कुलदीप साहू, वीसाराम सहारण, मनीराम सहारण, विनोद जांगिड़ पूर्व सरपंच राजाराम बेनिवाल, सरपंच प्रतिनिधिसुभाष ड्रडी, सुभाषी आदि ने संबोधित किया।

किसान महापंचायत में सोमवार को विशाल किसान सम्मेलन आयोजित करने एवं जिला कलेक्टर या मुख्य अभियंता से कम स्तर के अधिकारी से वार्ता नहीं करने का निर्णय लिया गया | टेल से जुड़े गोवो के जनप्रतिनिधि एवं सहर्ष समिति के पदाधिकारी 7  दिसम्बर की विशाल सम्मेलन को सफल बनाने हेतु गुरुवार से गोवों में जनसंपर्क कोंगे|