किसानों ने किया नोहर जयपुर मार्ग जाम

नोहर, 30 नवम्बर। रासलाना वितरिका से जुड़े किसान टेल तक पूरा  सिंचाई पानी देने कि मांग को लेकर सोमवार को सडक़ों पर आ गये। अनेक गांवों के किसानों ने नोहर-जयपुर मार्ग पर रायसिंहपुरा गांव के समीप चक्का-जाम कर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सुबह 11 बजे चक्का-जाम शुरू किया। जो निरंतर जारी था। चक्का-जाम के कारण मार्ग पर दोनो ओर वाहनों कि कतारे लग गई।  किसानों चक्का-जाम स्थल पर सभा भी आयोजित की। दोपहर बाद किसानों ने चक्का-जाम स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया।
वीडियो देखें (कच करे और पूरी वीडियो देख)
विभिन गांव के 11किसान बैठ गये। रासलाना वितरिका टेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण सहारण ने आरोप लगाया कि सरकार व प्रशासन को किसानों कि समस्याओं से कोई सरोकार नही है। पूरे दिन से किसान चक्का-जाम व धरने पर बैठे है। मगर कोई भी सक्षम अधिकारी वात्र्ता के लिए नही पहुंचा। देर सांय नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मगर किसानों ने उनसे वात्र्ता करने से इंकार कर दिया। इस मौके पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निर्धारित सिंचाई पानी नही मिलने से टेल के किसान हताश व निराश है। पानी के अभाव में किसानों कि फसलें प्रभावित हो रही है।   समिति के अध्यक्ष कृष्ण सहारण ने बताया कि किसान अब चीफ इंजीनियर व जिला कलेक्टर से वात्र्ता करेगें। उन्होंने कहा कि किसानों को मुकदमों का भय दिखाया जा रहा है। मगर क्षेत्र का किसान डरने वाला नही है। सभा में टेल से जुड़े किसानों कि विभिन्न समस्याओं को लेकर मांगों का प्रस्ताव तैयार किया गया। किसानों ने बताया कि वर्तमान रेगुलेशन में किसानों को सिंचाई पानी नही मिला।  किसानों ने बताया भादरा क्षेत्र में लगातार सिंचाई पानी चोरी होने से क्षेत्र के किसानों का हक मारा जा रहा है।  चक्का जाम कि सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा व किसानों से समझाईश कि गई। मगर किसान नही माने।