विधायक अमित चाचाण ने सेक्टर नं. 5 में 49 लाख रुपये कि लागत से बनने वाली डामर सडक़ के कार्य का शुभारंभ किया

 नोहर, 2 दिसम्बर। कस्बें के विभिन्न वार्डो में सडक़ो का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। कस्बें के सेक्टर नं. 5 स्थित वार्ड नं. 29 में करीब 1 करोड़ रुपये कि लागत से डामर सडक़ों का निर्माण करवाया जाएगा।


बुधवार को विधायक अमित चाचाण ने सेक्टर नं. 5 में 49 लाख रुपये कि लागत से बनने वाली डामर सडक़ के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के कस्बें के सभी वार्डो में सडक़ो का जाल बिछाया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा अब तक करोड़ो रुपये कि लागत से सडक़ो के अलावा विभिन्न विकास कार्य करवाये जा चुके है। कस्बें के सौन्दर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक कदम उठाये गये है। शहर को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ों का निर्माण भी करवाया गया है।

विधायक ने कहा कि विकास का क्रम निरंतर जारी रहेगा। पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने कस्बें में करवाये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर साहित्यकार डॉ. भरत ओला, पूर्णमल सैनी, अमरसिंह सुथार, महावीर गोठड़ीवाल, गोरीशंकर शर्मा, लीलाधर शर्मा, बलवीर सुथार, कमल कौशिक, नियामत अली सहित वार्डवासी उपस्थित थे।