नोहर,17 दिसम्बर। बार संघ नोहर के होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी गोवर्धन दास रोघा, सुरेश गोदारा व सुरेश सुथार ने सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक वर्ष 2021 के लिए बार संघ नोहर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय अध्यक्ष पद के होने वालो चुनावों के लिए नामाकंन पत्र प्राप्त किये।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुरारी लाल चोमवाल व विजय कुमार स्वामी,उपाध्यक्ष पद के लिए आरिफ रावण, रामकुमार बैनीवाल व रणवीर चिड़दिया, सचिव पद के लिए दिलावर सहू व विनोद कटारिया , सहसचिव पद के लिए मोहित तिवाड़ी व पवन स्वामी , कोषाध्यक्ष पद के लिए सितेन्द्रसिंह मलिक तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार छिम्पा ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामाकंन पत्रों कि जांच करने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत नामांकन पत्रों में आरीफ रावण व रणवीर चिड़दिया के नामांकन पत्रों को खारीज किया व शेष नामांकन पत्र सही पाये गये। इसके बाद पवन स्वामी ने सह सचिव पद हेतु प्रस्तुत अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया जो स्वीकार किया गया।
इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार बैनीवाल, सह सचिव पद पर मोहित तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर सितेन्द्रसिंह मलिक व पुस्तकाल्य अध्यक्ष पद पर महेश कुमार छिम्पा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अब केवल अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दिनांक 19 दिसम्बर को मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए मुरारी लाल चोमवाल व विजय कुमार स्वामी तथा सचिव पद के लिए दिलावर सहू व विनोद कटारिया के बीच मुकाबला होगा।



