नोहर,28 दिसम्बर। राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया एक दिवसीय दौरे पर 29 दिसम्बर मंगलवार को नोहर आयेगें।
कृषि मंत्री कटारिया यहां नोहर-भादरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ संवाद करेगें। सोमवार को प्रशासन के पास मंत्री कटारिया का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पहुंच गया। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि कृषि मंत्री लालचंद कटारिया 29 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे नोहर आयेगें। कटारिया यहां रामा मैरिज पैलेस में दोपहर दो बजे नोहर-भादरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेगें। इस मौके पर पीसीसी प्रभारी फूसाराम गोदारा भी उपस्थित रहेगें। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि लालचंद कटारिया के दौरे कि समस्त तैयारिया पूर्ण करली गई है। दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि कटारिया के नोहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत भी किया जाएगा। विदित्त रहे कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये तीनों कृषि कानूनों के विरोध में राज्य सरकार के मंत्री व पार्टी के नेता अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों से संवाद कर रहे है। कांग्रेस पार्टी लगातार कृषि कानूनों का विरोध कर रही है।