पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया का जन्मदिन मनाया

नोहर,28 दिसम्बर।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्व  विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके गौसेवा से जोडक़र मनाया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने श्रीबालाजी गौशाला में गायों को हरा चारा डालकर पूर्व विधायक मटोरिया के के जन्मदिवस को मनाते हुए उनके दीर्घायू जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा गौसेवा के साथ जन्मदिन मनाने की पहल पर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने खुशी जताते कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर एबीवीपी के विनोद सिखवाल, हरिओम लखारा,अर्जुन बैनीवाल, सत्यसिंह भाटी, जय प्रकाश तिवाड़ी, अरुण राजपूत, गोपाल सोमाणी, मुकेश स्वामी खुईया, गितेश पारिक, दीपक सोनी,जितेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, नितेश सोनी, रवी शर्मा,राधेश्याम बोझला, राकेश गोस्वामी,अंकित सुथार,गोपाल सोमानी अभिषेक सुथार, राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष अमित सांखी, पूर्व पार्षद नन्दलाल वर्मा, कालू झांझडिय़ा आदि उपस्थित थे।