नोहर, 24 नवम्बर। क्षेत्र के गांव ढाणी लाल खां में भगत सिंह युवा क्लब के सौजन्य से मोनार्क ब्लड बैंक के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ढ़ाणी लालखां के आयुर्वेदिक औषधालय में आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तादाताओं ने बढ़चढक़र भाग लिया। भगत सिंह युवा क्लब के सदस्यों ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का अभिनंदन किया। शिविर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढ़ाणी लालखां के स्टाफ का भी सहयोग रहा। विद्यालय स्टाफ में जगदीश हुड्डा, लियाकत अली पीटीआई, राधेश्याम सोनी, कैलाश , मधुप्रिया , प्रेमलता ने रक्तदान किया।
शिविर में 72 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। मोनार्क ब्लड बैंक द्वारा सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कल्ब के भाल सिंह आर्य,भीम देव, मोनू सुथार, सुभाष देव,संदीप सहारण, कालू इसराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



