नोहर 25 नवंबर नहर में गिरे युवक का शव 3 दिनों बाद बरामद हुआ खुईयां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को न्योलखी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक निकुराम राम पुत्र राजाराम मेघवाल कुंभाराम आर्य लिफ्ट नहर में गिर गया था जिसके बाद से उसकी नहर में तलाश की जा रही थी खुईयां पुलिस द्वारा नहर में युवक की तलाश को लेकर गोताखोरों को भी बुलाया गया था गोताखोर लगातार पिछले 3 दिनों से युवक का पता लगाने में जुटे थे बुधवार को युवक का शव नहर में मिला। खुईयां पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलावकर शव का राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया बताया जाता है कि मृतक युवक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था पढ़ाई को लेकर तनाव में था 22 नवंबर को युवक घर से आकर कुंभाराम आर्य लिफ्ट नहर में कूद गया युवक ने नहर में कूदने से पहले परिजनों पर फोन भी किया बताया जाता है कि परिजन मौके पर पहुंचे तब तक मैं नहर में छलांग लगा चुका था। पुलिस ने इस संबंध में मदद की है उधर मृतक के पिता ने युवक की हत्या का अंदेशा जताते हुए आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव नहर में डाला गया। उधर पुलिस ने बताया कि हत्या के संबंध में किसी तरह का परिवार प्राप्त नहीं हुआ है अगर मिलेगा तो मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच की जाएगी