नोहर, 22 नवम्बर। गोपाष्टमी पर्व गौपूजन कर श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व के तहत क्षेत्र कि विभिन्न गौशालाओं में गौ पूजन किया गया। श्री गौशाला नोहर में गौपूजन कर कस्बें में गौ माता के भजनों के साथ वार्डवाईज गौ फैरी निकाली गई। गौशाला में गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल चाचाण व सचिव राजकुमार राणियावाला ने गायों की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालूओं ने गौपूजन कर अपने-अपने सार्मथ्य के अनुसार गौशाला में दान किया। वही श्रद्धालूओं ने गौशालाओं में जाकर भी गौपूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा गोपाष्टमी के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति सचिव पंडित विष्णुदत शर्मा के निवास पर भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने गायों व नंदी को गुड खिलाया। उन्होंने गाय की महता पर प्रकाश डाला।

