विधायक ने की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

नोहर, 22 नवम्बर। कस्बें में विभिन्न वार्डो के अलावा कस्बें कि मुख्य सडक़ों का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में कस्बें कि बहुप्रतीक्षित जोहड़ेवाले हनुमान मंदिर व गुरूद्वार के पास वाली सडक़ का निर्माण कार्य शुरू हो गया।  पिछलें कई सालों से क्षतिग्रस्त जोहड़ेवाले हनुमान मंदिर व गुरुद्वारा के पास वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक अमित चाचाण ने किया । इस  इंटरलॉक सडक़ के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी। विदित्त रहे कि सूर्यभवन मंदिर के पास से हनुमान मंदिर और कबूतरसर साहिब गुरूद्वारा तक यह सडक़ काफी वर्षो से जीर्ण-शीर्ण हालात में थी । इस सडक़ के निर्माण की मांग लम्बे से नागरिकों द्वारा कि जा रही थी। जो अब पूरी हुई है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि  सडक़ निर्माण होने से लोगो को वर्षो पुरानी समस्या से निजात मिलेगी । इस अवसर पर  विधायक अमित चाचाण ने अपनी विकास की बात को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नही रहने दी जाएगी । विधायक ने बताया कि सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्यो करवाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा अब तक कस्बें में सडक़ों के आलवा विभिन्न विकास कार्यो हेतु करीब 15 करोड़ रुपये के कार्य करवाये जा रहे है। नागरिकों ने बताया कि बहुप्रतीक्षित इस  सडक़ निर्माण से श्रद्धालुओं ,  गार्गी कालेज की छात्राओं  सहित आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, पूर्व पार्षद सत्यबाला कंदोई ,  अमर सिंह सहु , चंपालाल आचार्य , सुरेश तिवाड़ी, हरदत्त सिंवर , दयाराम शीलू, गणेश तिवाड़ी , नियामत अली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।