नोहर,। सोमवार को प्रथम चरण में क्षेत्र में होने वाले पंचायत चुनावों को मतदान शुरू हो गया सुबह मौसम में ठंडक होने के कारण मतदान बूथों के आगे इक्का-दुक्का ही मतदाता नजर आए।
नोहर विधानसभा क्षेत्र में 27 पंचायत समिति सदस्यों व 5 जिला परिषद सदस्यों के लिये चुनाव होगें। 27 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान सुबह साढ़े सात बजे से सांय पांच बजे तक होगा। पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में 256 बूथ बनाये गये है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथो पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मतदान के दौरान कोविड-19 गाईड लाईन का भी पूर्णत: पालन किया जाएगा।
मतदान बूथों के बाद सोशल डिस्टेसिंग की पालना के लिए गोल घेरे बनाये गये है। चुनाव को लेकरर 17 जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में कोरोना पॉजिटिव मतदाता भी मतदान कर सकेगें। इसके लिए चिकित्सा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। कोरोना पॉजिटिव मतदाता चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई पीपीई किट पहनकर सबसे आखिर में मतदान करेगें। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर 8 कोरोना पॉजिटिव को चिन्हित किया गया है।
जोकि मतदाता है। अगर वो मतदान करना चाहगें तो चिकित्सा विभाग द्वारा उन्हें जरूरी ऐतियात व पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में 2 लाख 4 हजार 437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। नोहर पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य पुरूष के लिए आरक्षित है।




