पंचायत चुनाव में 73.23 प्रतिशत हुआ मतदान

नोहर, 23 नवम्बर। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हुआ। पूरे क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 73.23 रहा। पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक रहा। मतदान को लेकर 256 बूथ बनाये गये। संवदेनशील व अतिसंवदेनशील मतदान केन्द्रो पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पंचायत समिति सदस्यों के 27 ब्लॉको में 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनका भागय आज ईवीएम मशीनों में बंद हो गया। अनेक बूथो पर मतदान के प्रति भारी उत्साह देखा गया। श्योरानी व लाखासर में ईवीएम मशीनों में खराबी आने के कारण उन्हें तुरंत बदला गया। पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा मतदान के लिये 9 कोरोना पॉजिटिव मतदाताओं को चिन्हित किया गया था। जिनमें से मात्र  1 कोरोना पॉजिटिव मतदाता ने मतदान किया। कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मतदान के लिये प्रशासन द्वारा पीपीई किट सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाये गये।