जनता चैरिटेबल होस्पिटल भवन के नवनिर्माण का कार्य जारी है। होस्पिटल में जनसहयोग देने का सिलसिला भी निरंतर बना हुआ है। दिवगंत काशीराम गिड़दा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रो द्वारा 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि जनता चेरिटेबल क्लिनिक में भेंट की गई । उक्त धनराशि को केदार गिड़दा ने संस्था के मंत्री राजकुमार भूकरकावाले को भेंट की । विदित रहे कि संस्था अध्यक्ष सुरेश चाचाण के प्रयासों से जनता चेरिटेबल क्लिनिक का पुन: निर्माण करवाया जा रहा है । अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने संस्था में सहयोग के लिए गिड़दा परिवार का आभार प्रकट किया है। सुरेश चाचाण ने जनसहयोग से हो रहे इस निर्माण कार्य मे लोगो से बढ़ चढ़ कर सहयोग की अपील की है । गौरतलब है कि वर्तमान में जनता होस्पिटल का नव निर्माण चल रहा है। नव निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होगें। जिसमें चिकित्सालय में रोगियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरण भी लगाये जायेगें। संस्था के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने बताया कि उनका मुख्य ध्येय है कि जनता होस्पिटल में क्षेत्र के रोगियों को बेहतर इलाज मिल सके।

