नोहर, 30 नवम्बर। विकास कार्यो के क्रम को रूकने नही दिया जाएगा। सम्पूर्ण क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही उनका मुख्य ध्येय है। क्षेत्र कि दशको पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करवाया गया है।
चुनाव के समय जनता से किया एक-एक वायदा पूरा किया जा रहा है। यह बात नोहर विधायक अमित चाचाण ने कस्बें के वार्ड नं. 18 में 28 लाख कि लागत से बनने वाली सडक़ के कार्य कि शुरूआत करते हुए कही। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में पिछलें कुछ समय से रूके हुये विकास कार्यो को पुन: पटरी पर लाया गया है। सडक़ो के अलावा करोड़ो रुपये के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने कस्बें में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद पूर्णमल, महावीर गोठड़ीवाल, लालचंद तंवर, नियामत अली, राधेश्याम जोईया, पूर्व पार्षद विधा देवी, इकबाल, इन्द्राज, मूलचंद रेगर, मोहनलाल, पंकज स्वामी,गोकुलदास,देवीलाल, भानीराम, चेतराम सांसी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।


