सर्दी के बढऩे के साथ ही लोग अब गर्म कपड़ो का सहारा लेने लगे

 नोहर, 29 नवम्बर। सर्दी के बढऩे के साथ ही लोग अब गर्म कपड़ो का सहारा लेने लगे है। बाजारों में भी लोग अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीद रहे है।


हालांकि दोपहर की तुलना सुबह व सांय ठंड अधिक रहती है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरो से बाहर निकल रहे है। कोरोना काल के चलते लोग सर्दी से बचने के लिए विशेष ध्यान दे रहे है। पिछलेें दो-तीन दिनों की तुलना हालांकि शुक्रवार को सर्दी ने थोड़ी राहत दी। सर्दी बढऩे के साथ ही चिकित्सालयों में सर्दी-जुकाम के मरीज भी बढ़े है। सर्दी बढऩे से स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली रजाईयों कि मांग भी बढ़ी है। सर्दी का असर सुबह की सैर पर भी पड़ा है। ठंड के बढऩे से मार्निग वॉक पर जाने वाले लोगो की संख्या में भी कमी आई है। बाजारों में मंूगफली व गज्जक आदि कि रेहडिय़ा सज गई है। वही सर्दी में विशेष रूप से खाये जाने वाले गोंद, उड़द, मैथी के लड्ड़ओं की बिक्री भी मिठाई कि दुकानों पर शुरू हो गई।