क्षेत्र के किसान आंदोलन की राह पर 30 नम्बर को करेगे चक्का जाम

नोहर,  रासलाना वितरिका से जुड़े किसान टेल तक पूरा पानी देने कि मांग को लेकर 30 नवम्बर सोमवार को नोहर-जयपुर मार्ग पर रायसिंहपुरा माईनर पर धरना लगाकर चक्का-जाम करेगें। चक्का-जाम व धरने को सफल बनाने के लिए भाजपा देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु के नेतृत्व में किसानों ने रविवार को क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसम्र्पक कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु ने बताया कि रेगुलेशन के दौरान भी रासलाना वितरिका कि टेल पर पानी नही पहुंच रहा है। अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिस कारण किसानों को मजबूर होकर आन्दोलन सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि सिंचाई पानी के अभाव में उनकी फसलें प्रभावित हो रही है। भादरा क्षेत्र में लगातार सिंचाई पानी चोरी होने के बावजूद भी आज तक सिंचाई पानी चोरी पर कोई प्रभावी अंकुश नही लगाया गया है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को उठाना पड़ रहा है। रविवार को भोगराना, सूरपुरा, नेहराना, ललाना, बडबिराना, खरसंडी, नगरासरी, लाखासर, अरडक़ी, आपूवाला, ढ़ाणी सहारणान आदि गांवों में जनसम्र्पक किया गया।