नोहर, 22 नवम्बर। उर्दू के संरक्षण व मदरसा पैराटीचर्स को स्थाई करने की मांग जौर पकडऩे लगी है। इसको लेकर मुस्लिम अमन इंसाफ समिति नोहर द्वारा कस्बें में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस यहां भगत सिह चौक से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए विधायक निवास तक पहुंचा। इस मौके पर समिति द्वारा उर्दू भाषा को अल्प भाषा के रूप में संरक्षण, उर्दू के पद सृजित कर अध्यापक लगाने, रीट भर्ती में पद सर्जन, मदरसा पैराटीचर्स को स्थाई करने की मांग की गई । इसके अलावा समिति द्वारा 1 नवम्बर से शमशेर भालू खान द्वारा की जा रही दांडी यात्रा पर संज्ञान लेने व उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा पर ध्यान देने व मांगो को अविलंब मानने की मांग की गई। इस अवसर पर एडवोकेट आरिफ रावण, समिति के सचिव महबूब , समिति कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान, फारुख खान रावण , रुस्तम हिंद , इरफान रावण, टायर मंडी अध्यक्ष सादक रावण ,मुबीन हिन्द, हुसैन भाटी , समीर, उस्मान खान चौहान, फारुख ढूंडी ,नसीब मलिक, सलीम चौहान ,नाजिम चावली, शौकीन , अनवर , अमजद भाटी, अशरफ भाटी, सद्दाम हुसैन, अशरफ आइतान, मोहम्मद इमरान, एजाज मुल्तानी, मोहम्मद रफीक,मोहम्मद फारूक, वसीम अकरम, साजिद चावली, आरिफ ,महबूब ग़ालिब, शमसेर खां ,महबूब रावण, सिकन्दर सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकरी व सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व भी समिति द्वारा गत दिनों तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था।

