नोहर, 18 नवम्बर। मेरा हर पल हर क्षण क्षेत्र की सेवा को समर्पित है। क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही मेरा मुख्य ध्येय है। यह बात विधायक अमित चाचाण ने बुधवार को पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अनेक गांवों में जनसम्र्पक के दौरान कही।
गांवों में विधायक अमित चाचाण का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि उनके परिवार ने सदैव क्षेत्र के विकास को ही सर्वोपरि माना है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में दशको पूरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करवाया जा चुका है। उन्होंने जनसम्र्पक के दौरान ग्रामीणों से कड़ी से कड़ी जोडऩे का आह्वान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इसके अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में दर्जनो गांवों में जनसम्र्पक कर विकास के नाम पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधायक अमित चाचाण ने थालडक़ा, गोकुलपुरा, ढण्ढेला, टोपरिया, भगवान, देईदास, लालखां की ढ़ाणी, पिचकराई, रतनपुरा, मलवानी, चारणवासी सहित अनेक चको में जनसम्र्पक किया। वही राजेन्द्र चाचाण ने मीलोवाला बास, ढ़ाणी चारणान, ढ़ाणी सहारणान, आपूवाला, दलपतपुरा, दौलेवाला बास, सूरपुरा, भोगराना, नेहराना, मेघाना, भंगूली, खोपड़ा, दुर्जाना, नगरासरी, खरसंडी, ललानिया आदि गांवों में जनसम्र्पक किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, विनोद गोठवाल, सोहन ढि़ल, राधेश्याम सहारण, मुकेश सहारण, प्रदीप सेवग, राजेश भाटिया, इन्द्रपाल, लालचंद, नंदकिशोर शर्मा, गुड्डी देवी, संतोष, मुकेश मिश्रा, कमल कौशिक, धनश्याम तिवाड़ी, करनेल सहारण, मोहन सुथार, अमरसिंह सहु, लोकेश खटोतिया, रामकुमार सैनी, जिंद्रपाल, सुन्दर सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।




