जरूरतमंद परिवार के बच्चों को नि:शुल्क कि शिक्षण सामग्री वितरित

 नोहर, 17 नवम्बर। अंश फॉर यू ऑर्गनाइजेशन नोहर  द्वारा कस्बें के  ईट-भट्टो पर जरूरतमंद परिवार के बच्चों को नि:शुल्क जूते,स्वेटर, जुराब वितरित किए गए।


इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। ऑर्गनाईजेशन के रमेश छिंपा ने बताया कि जरूरतमंद परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोडऩा और उनको शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर राजेश शर्मा ,रजत बाजोरिया, मनोज शर्मा , विजेन्द्र धेरड़, अंजनी व्यास, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे। विदित्त रहे कि अंश फॉर यू ऑर्गनाईजेशन एक सरकारी शिक्षकों का संगठन है। जो क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के कार्य को निरंतर कर रहे है।