भादरा. गांव कलाना में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व रक्तदाताओं ने भाग लिया। नवभारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में सर्द हवाओं के बीच भी युवाओं का जोश देखने लायक रहा। इस अवसर पर युवाओं के जोश को बरकरार रखा सामाजिक संस्थाओं ने तथा विवेकानंद ब्लड बैंक भादरा ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर का आगाज चांदोरा की स्मृति में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया रक्तदान शिविर में 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक सुभाष चांदोरा, कमलेश,vबलवान , प्रदीप, प्रेम कुमार, बनवारी आदि मौजूद थे।

