श्रम संगठनों के देश व्यापी कि देश व्यापी हड़ताल को लेकर सीटू यूनियन ने सडीएम के माध्यम से 14 सूत्री मांग-पत्र प्रधानमंत्री को भेजा

 नोहर, 26 नवम्बर। श्रम संगठनों के देश व्यापी कि देश व्यापी हड़ताल को लेकर सीटू यूनियन नोहर गुरूवार को एसडीएम के माध्यम से 14 सूत्री मांग-पत्र प्रधानमंत्री को भेजा गया । 


इससे पूर्व युनियन की बैठक आयोजित कि गई। जिसमें युनियन के जिलाध्यक्ष रिद्धकरण कस्वां ने बताया कि नोहर के भा मालिकों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूर 30 जून से पहले अगर घर जाता है तो भा मालिक आधे रेट से मजदूरी देते है। उन्होंने इसे तुरंत बंद कर पूरी मजदूरी मजदूरों को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जलाई मजदूरों से 8 घंटे की बजाय 12 घंटे कार्य करवाया जा रहा है। जिसे युनियन सहन नही करेगी तथा इसके खिलाफ आन्दोलन करेगी। माकपा नेता बलराम शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार मजदूरों, किसानों के खिलाफ जो फैसले कोरपोरेट घरानों के पक्ष में ले रही है। उन्हें वापिस ले। बैठक में मुखराम, कालूराम सैनी, अब्दुल खान, रोहिताश रामसरा, कमलेश आदि ने भी विचार रखे।