नोहर 24 अक्टूबर। स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल के छात्र रितिक धुधानी पुत्र युधिष्टर एवं उपासना धुधानी का नीट परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय निदेशिका शशि माहेश्वरी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। विद्यालय निदेशिका श्रीमती माहेश्वरी ने बताया कि विद्यालय के अनेक छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्यनररत है अथवा अनेक प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत है। रितिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता-पिता को दिया। इस अवसर पर पंकज सिंह,किरण वर्मा, मोहम्मद तारीफ ने रितिक को बधाई दी।

